फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से लापता हुईं कोरिया की 70 वर्षीय महिला मिली, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

Thu, 14 Mar 2024 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरिया की 70 वर्षीय महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट से कोरिया की रहने वाली एक 70 साल की महिला लापता हो गई थी। महिला की पहचान किम जैप के रूप में हुई है। कोरिया दूतावास से मिली शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


पुलिस ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में महिला को एयरपोर्ट मेट्रो लाइन की ओर जाते दिखीं। उसके बाद पुलिस ने कई मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। लापता महिला को आखिरकार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से ढूंढ लिया। महिला की मेडिकल जांच की गई और कोरिया के दूतावास के अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें