कोरिया की 70 वर्षीय महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला
- फोटो : अमर उजाला
आईजीआई एयरपोर्ट से कोरिया की रहने वाली एक 70 साल की महिला लापता हो गई थी। महिला की पहचान किम जैप के रूप में हुई है। कोरिया दूतावास से मिली शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।
पुलिस ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में महिला को एयरपोर्ट मेट्रो लाइन की ओर जाते दिखीं। उसके बाद पुलिस ने कई मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। लापता महिला को आखिरकार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से ढूंढ लिया। महिला की मेडिकल जांच की गई और कोरिया के दूतावास के अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।