फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 अवैध झुग्गियां तोड़ीं, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
अतिक्रमण
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के तोड़फोड़ दस्ते ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-20बी के पास हुडा की एक एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई करीब तीन घंटे चली, जिसमें 70 झुग्गियों को तोड़ा गया। इस दौरान झुग्गीवासियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और पथराव की कोशिश भी की, लेकिन भारी पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया।
विज्ञापन


सेक्टर 20बी के पास हुडा के आधा एकड़ के दो प्लॉट हैं, जिन्हें हुडा आवंटित कर चुका है। लेकिन पिछले काफी समय से इस जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जे इतने बढ़ गए कि जमीन खाली करा पाना मुश्किल हो रहा था। कुछ माह पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए हुडा की टीम पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने भारी विरोध करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। इस बार हुडा की टीम बृहस्पतिवार को पूरी तैयारी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

करीब 11 बजे पहुंचे दस्ते ने जैसे ही तोड़फोड़ शुरू की, लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीओ संदीप दहिया, जेई धर्मवीर ने दस्ते का नेतृत्व किया। इस कार्रवाई के विरोध में महिलाओं ने पुलिस पर पथराव करने की कोशिश की। लेकिन स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इस  दौरान जमीन अवैध झुग्गियों से खाली करा दी गई। हुडा के कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि झुग्गीवालों को कई दिनों से लगातार हटने की चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें