फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार IAS की रिमांड 7 दिन बढ़ी, दिल्ली सरकार में था अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घूस लेने के मामले में गिरफ्तार 1984 बैच के निलंबित अधिकारी संजय प्रताप सिंह व उसके निजी सहायक की सीबीआई हिरासत पटियाला हाउस अदालत की विशेष सीबीआई जज अंजू बजाज चांदना ने अगले सात दिनों के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि आरोपियों के कब्जे से मिले सोने, प्रॉपर्टी व निवेश के संबंध में पूछताछ करनी है। दिल्ली सरकार के एससी-एसटी विभाग में प्रमुख सचिव पद पर तैनात रहे संजय को सीबीआई ने सुरक्षाकर्मी सप्लाई करने वाली कंपनी के अधिकारी से 2.20 लाख रुपये घूस लेने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने एक दिन का रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये IAS अधिकारी

सीबीआई ने आरोपियों का रिमांड मांगते हुए कहा कि संजय के बैंक लॉकर से तीन किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ है। इसके अलावा उसके चार बैंक लॉकरों के बारे में पता चला है।

करोड़ों रुपये की एफडी से संबंधित दस्तावेज भी संजय के घर से बरामद हुई हैं। संजय व उसके परिजनों के नाम पर पंजीकृत छह संपत्तियों की बात सामने आई है।

इसके अलावा उसके घर से 90 लाख रुपये की एक प्रॉपर्टी के सौदे के कागजात भी मिले हैं। सीबीआई ने कहा कि इन सभी साक्ष्यों की जांच के लिए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। इसलिए 13 दिनों का रिमांड दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें