फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छठी का छात्र, बच्चे ने कहा- खिलौना समझकर ले आया था

Sun, 25 Aug 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नजफगढ़ में एक छात्र पिता की लाइसेंसी पिस्टल बैग में लेकर स्कूल पहुंच गया। दोस्तों को पिस्टल दिखाते समय शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई। मां ने बताया कि पति की कुछ माह पहले मौत होने के बाद उसने थाने में पिस्टल जमा करने के लिए निकाली थी।
 
विज्ञापन
पिस्टल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजफगढ़ के ग्रीन वैली स्कूल में शनिवार को छठी में पढ़ने वाला छात्र (10) पिता की लाइसेंसी पिस्टल बैग में लेकर स्कूल पहुंच गया। दोस्तों को पिस्टल दिखाते समय शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई। बच्चे से पिस्टल लेने के बाद स्कूल प्रशासन ने मां को बुलाया और पुलिस को जानकारी दी। मां ने बताया कि पति की कुछ माह पहले मौत होने के बाद उसने थाने में पिस्टल जमा करने के लिए निकाली थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुछ माह पहले बच्चे के पिता का देहांत हो गया था। शनिवार को मां ने पिस्टल बाबा हरिदास नगर मालखाना में जमा करने के लिए अलमारी से बाहर निकालकर रखी थी। बच्चे ने बताया कि खिलौना समझकर उसने पिस्टल बैग में रख ली थी। पिस्टल में कारतूस नहीं था। पुलिस ने लाइसेंस की जांच की जो सही मिला। मामले में कोई संज्ञेय अपराध नहीं पाया गया। पुलिस ने पिस्टल को बाबा हरिदास नगर थाने के मालखाने में जमा करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें