फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबे रहे 65 गांव, फाल्ट ढूंढने में जुटी रही टीम

Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महू से तावडू आने वाली 66 केवी बिजली लाइन में खराबी आने के कारण शनिवार रात्रि पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। लाइन के फाल्ट को ठीक करने में करीबन 12 घंटे लग गए। जिसकी वजह से इलाके में बिजली पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई। खराबी के कारण शनिवार व रविवार पूरी रात इलाके के करीबन 65 गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन


महू से तावडू आने वाली 66 केवी बिजली की मेन लाइन में शनिवार रात 9 बजे धारूहेड़ा के पास फाल्ट हो गया। फाल्ट को ढूंढने में निगम की टीम रात पर जुटी रहीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद धारूहेड़ा के पास लाइन का जंपर टूटा पाया गया। जिसे निगम कर्मचारियों द्वारा रविवार प्रात: 9 बजे जोड़ा गया। इस समस्या की वजह से क्षेत्रवासियों को बिजली पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली बाधित है।

काबिलेगौर है कि तावडू 66 केवी बिजली घर की सप्लाई पहले बादशाहपुर से आ रही थी। वर्ष 2013 में तावडू बिजली घर की सप्लाई को महू से जोड़ा गया। इसके बाद तावडू बिजली घर दो सर्किटों से जुड़ गया। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि डबल सर्किट की सुविधा होने पर उन्हें किसी एक सर्किट पर खराबी आने पर आपात स्थिति में बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन


लेकिन जुलाई 2015 को बादशाहपुर से तावडू आने वाली 66 हजार केवी लाइन का गांव किरूरी के पास कंडक्टर चोरी हो गया था। जिसे आजतक निगम द्वारा नहीं जोड़ा गया है। जिसकी वजह से तावडू वासियों को इस सर्किट का आपात स्थिति में फायदा नहीं मिल पा रहा है।

क्षेत्र वासियों ने निगम से इस सर्किट की लाइन को ठीक कराने की मांग की है। बाबूराम, अख्तर अली, पप्पू, जमालुदीन, कमलसिंह, ज्ञानीराम, मुकुट, साजिद, अकबर का कहना है कि दो सर्किट होने का क्षेत्रवासियों को फायदा नहीं मिल रहा है।

जब इस बारे में तावडू एचपीवीएन के एसएसई राजबीर से बात की तो उन्होंने बताया कि शनिवार को महू से तावडू आने वाली लाइन में फाल्ट के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा है। बादशाहपुर से तावडू आने सर्किट के बारे में उनका कहना था कि वर्ष 2015 में करीब चार किलोमीटर कंडक्टर चोरी हो गया। जिसका इस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें