फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में लदी सीमेंट की 600 बोरियां चोरी

Wed, 19 Mar 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास से ट्रक में भरी सीमेंट की 600 बोरियां चोरी कर ली गई। इस बाबत नगर कोतवाली में ट्रक मालिक संजीव के खिलाफ ही अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। नेहरूनगर निवासी वीरेश कुमार ने बताया कि माल गोदाम से वे सीमेंट की बोरियां ट्रकों में भरकर बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचवाते हैं।
विज्ञापन


15 मार्च की दोपहर एक ट्रक में 600 बोरी सीमेंट भरी गईं। कहे जाने के बावजूद लोड हुआ ट्रक रात साढ़े आठ बजे तक खड़ा रहा।

ट्रक गोदाम तक नहीं पहुंचने पर ट्रक मालिक से जानकारी की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में बताया कि ट्रक चोरी हो गया था।

ट्रक तो ग्रेट नोएडा में मिल गया है, जबकि सीमेंट की बोरियां गायब हैं। आरोप है कि यह सब ड्राइवर और ट्रक मालिक की मिलीभगत से हुआ है।

एसएचओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि वीरेश कुमार की तहरीर पर ट्रक मालिक के खिलाफ अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें