फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 6 सीटर ऑटोवालों की हड़ताल से जनता परेशान, ये है वजह

Mon, 20 Nov 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
6 सीट वाली ऑटो की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा में सीएनजी से चलने वाली 6 सीटर ऑटोवालों की सोमवार को हड़ताल होने से जनता को काफी परेशानी हो रही है। ऑटोवालों की इस हड़ताल का कारण है सालों से किराया ना बढ़ना।
विज्ञापन


एक ऑटो चालक सुधांशू ने बताया कि सालों से हमारे किसी भी रूट का पैसा नहीं बढ़ा है। महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और हम सालों से पुराना रेट ही पा रहे हैं।

चालकों की मांग है कि उनका किराया बढ़ाया जाए क्योंक‌ि सीएनजी के रेट्स भी बढ़ गए है और महंगाई भी। ऑटोवालों की इस हड़ताल की वजह से नोएडा में लोगों को उन रूट्स पर जाने में खासी परेशानी आ रही है जहां अन्य कोई साधन नहीं जाता। अगर जाता भी है तो बहुत सीमित मात्रा में।
विज्ञापन


इस हड़ताल की वजह से लोग अपने दफ्तरों तक काफी मुश्किल और देर से पहुंचे। पहले से इसकी सूचना ना होने से लोग ऑटो का इंतजार काफी देर तक करते रहे। फिर मजबूरन उन्हें छोटी वाली ऑटो रिक्शा को मनमाना किराया देकर दफ्तरों तक पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें