दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में मंगलवार को मदनगिरी फेज-दो निवासी सचिन (20) पैदल आए पांच युवकों ने उसे घेर लिया। मौका देख सचिन का दोस्त बाइक लेकर भाग निकला। बताया गया है कि हमलावरों ने दो से तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से सचिन को एक गोली लगी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से 16 से 18 वार कर दिए। सचिन ने लोगों से मदद मांगी और बचने के लिए इधर-उधर भागा, लेकिन कोई भी सहायता करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
मौके पर ही सचिन की मौत हो गई। वारदात के बाद लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि सचिन बदमाश देवा के ग्रुप में था। गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रेमी से करवाई पति की हत्या
दिल्ली के कंझावला में अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले हैं जबकि महिला कंझावला के सावदा में रहती है।
महिला के प्रेम में पागल प्रेमी ने वारदात को चचेरे भाई और दो सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मृतक की आरोपी पत्नी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
गोकलपुरी में जौहरीपुर नाले के पास मिली लाश
अशरफ (26) नंबर-2/2, इंद्रा विहार में पत्नी कमरजहां, माता-पिता व अन्य सदस्यों के साथ रहता था। अशरफ इलाके में ही सिलाई का काम करता था। सोमवार वह किसी बिल्डर के पास प्लॉट की बात करने गया था।
रात 8 बजे उसकी पत्नी से बात भी हुई थी। मंगलवार सुबह जौहरीपुर नाले के पास उसका शव मिला। अशरफ के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।
जिस जगह उसका शव मिला, उसके चंद कदमों की दूरी पर उसकी बाइक भी मिली। पुलिस सभी हत्या सहित अन्य कोणों से मामले की जांच कर रही है।
जगतपुरी में चोरी करने से रोका तो मार डाला
रविंद्र (40) 8/27 सहदेव गली, विश्वास नगर में रहता था। परिवार में अनीता, तीन बच्चे, तीन भाई व मां संतरा देवी है। रविंद्र रोड नंबर-57 पर चल रहे डीएमआरसी के निर्माण कार्य में गार्ड की नौकरी करता था।
सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या कर दी। रविंद्र का शव मेट्रो पिलर नंबर-75 के पास रोड नंबर-57 पर मिला।
परिजनों का कहना है कि चोरी से रोकने पर बदमाशों ने उसकी हत्या की है। गुस्साए परिजनों ने मंगलवार शाम को रोड नंबर-57 पर जाम भी लगाया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि रास्ते को लेकर रविंद्र का जल बोर्ड के दो चौकीदारों से झगड़ा हुआ था। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मानसरोवर पार्क के पास ट्रांसपोर्टर की हत्या
दिनेश तिवारी (30) ई-4/4, नंद नगरी में गर्भवती पत्नी विमला, दो साल का बेटा अंश, तीन भाई व माता-पिता के साथ रहता था। दिनेश का बाबरपुर इलाके में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।
सोमवार को वह घर से दफ्तर जा रहा था। इस बीच नत्थू कॉलोनी फ्लाईओवर पर वह बाइक समेत गिर गया। लोगों ने पुलिस की मदद से हादसा समझकर दिनेश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दिनेश की गर्दन में जख्म था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम में पता चला कि दिनेश की गर्दन में गोली फंसी है। परिजनों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में छह जून की रात एक युवक के दोस्त उसके घर आए थे। दोनों उसे घुमाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद तीनों ने बाइपास रोड पर जाकर शराब पी।
फिर आपस में कहासुनी होने के दौरान प्रेम ने सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को इसका खुलासा हुआ। हत्या किए गए युवक का नाम सुमित था।
हत्या करके शव को आगरा नहर में फेंक दिया। शव बहकर पलवल के फुलवाड़ी गांव के नाले में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया।