फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में गई 6 भैंसे निकल नहीं पाई, डूबने से हो गई मौत

Fri, 29 Jun 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,फरीदाबाद
विज्ञापन
buffaloes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना छायंसा क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहजहांपुर में यमुना पर बने एक अस्थायी पुल के जाल में फंसकर डूबने से छह भैंसों की मौत हो गई। पशुपालक ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ थाना छायंसा में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि भैंसों की मौत यमुना में उगी जंगली घास में पैर फंस जाने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

    
गांव शाहजहांपुर निवासी पशुपालक व किसान मुकेश की छह भैंसे बृहस्पतिवार को चरते हुए यमुना में पानी पीने उतर गई। यमुना पर बने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास ही निर्माण करने वाली कंपनी ने काम के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया था।

उसके लिए पानी में लोहे का जाल डाला गया था। पशुपालक का आरोप है कि पानी पीने के दौरान भैंसे उस जाल में फंस गई और निकल नहीं पाई, जिससे यमुना में डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें