गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। मंगलवार को 889 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 588 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 40521 हुआ। रिकवरी रेट बढ़ने से जिले में अब 5445 सक्रिय मरीज ही बचे हैं।
नए मरीजों से ज्यादा स्वस्थ होने के आगे बढ़ते आंकड़ों ने जिले को राहत दी है। हालांकि हर रोज कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना से 3 मौत हुईं। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 247 पहुंच गई है।
वहीं, 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4004 जांच की गई। आरटी-पीसीआर माध्यम से 3647 जांच की गई जबकि 357 जांचें रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से हुई। सक्रिय मरीजों में से 5010 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, 375 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जबकि 8 मरीज कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक जिले में 34829 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।