फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति देखते हुए दिल्ली के बाजारों में लॉकडाउन पर होगा विचार : स्वास्थ्य मंत्रालय 

Tue, 17 Nov 2020 07:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार में लोगो की भीड़। - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति के बाद लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन को सफल नहीं बताया। जबकि अगले ही दिन मंगलवार को दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक बाजारों सहित सीमित इलाकों में लॉकडाउन करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन


इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लॉकडाउन को लेकर दिशा-निर्देश पहले से ही बनाए जा चुके हैं। सभी राज्यों के पास यह दिशा निर्देश हैं। अगर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से लॉकडाउन का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार जरूर किया जाएगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का कहना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैला है। इसके पीछे कई वजह हैं। अगर सरकार को लॉकडाउन की स्थिति लग रही है तो केंद्र की ओर से उस पर विचार जरूर किया जा सकता है। हालांकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) में मुख्यमंत्री सदस्य हैं और उपराज्यपाल की अध्यक्षता में आदेश लिए जाते हैं। अगर प्रस्ताव आता है तो लॉकडाउन को लेकर विचार जरूर किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो दिल्ली में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बार-बार राज्य सरकार को निर्देश दिए गए। त्योहार के दौरान सदर, चांदनी चौक सहित तमाम बड़े बाजारों से भीड़ की खौफनाक तस्वीरें सामने आई थीं।

जिनके आधार पर सरकार को सतर्कता बरतने की अपील की गई लेकिन इस ओर ध्यान न देने की वजह से संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर लॉकडाउन की स्थिति पर विचार होता है तो इसका नया स्वरुप हमारे सामने आ सकता है। इसमें चार लोगों के एकसाथ एकत्रित न होने, बाजारों में भीड़ को रोकने के लिए दुकानों को बंद करने और रेस्तरां इत्यादि पर निगरानी बढ़ाने से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें