फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सड़कों पर जल्द लगेंगे 56 हजार सीसीटीवी कैमरे, बढ़ेगी निगरानी; पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया शुरू

Tue, 26 Dec 2023 04:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अधिकारी ने बताया कि लगाए जाने वाले कैमरे नाइट विजन बुलेट सीसीटीवी कैमरे होंगे। इन पर हवाओं, बारिश का कोई असर नहीं होगा और अंधेरे में भी तस्वीर आसानी से कैद होंगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 56,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली 1400 किमी लंबी सड़कों की टूट-फूट, गड्ढों और सुरक्षा जैसे मामलों में मदद मिलेगी। योजना के तहत 1400 किमी लंबी सड़कों के दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैमरों को लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि लगाए जाने वाले कैमरे नाइट विजन बुलेट सीसीटीवी कैमरे होंगे। इन पर हवाओं, बारिश का कोई असर नहीं होगा और अंधेरे में भी तस्वीर आसानी से कैद होंगी। इन कैमरों को लगाने और सात वर्ष तक रखरखाव पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह योजना वर्ष 2022 में बनी थी, जिसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है।

कंट्रोल सेंटर किया जाएगा स्थापित 
इन कैमरों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। 50 मीटर दूर की तस्वीर भी आसानी से जूम कर देखी जा सकती है और जूम करने के दौरान भी तस्वीर साफ रहती है। 24 घंटे रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। इससे सड़कों की नियमित रखरखाव में जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें