पुलिस हिरासत में चल रही पूछताछ में सीरियल रेपिस्ट नित नए खुलासे कर रहा है और इस बार तो उसने बड़ी ही चौंकाने वाली बात बताई है।
विज्ञापन
लोकलाज के डर से लोग नहीं करते थे शिकायत
2 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल रेपिस्ट की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी रुद्रपुर से दिल्ली आने के बाद एक दिन में पांच से छह लड़कियों को निशाना बनाने का प्रयास करता था। हालांकि ज्यादातर मामलों में उसे सफलता नहीं मिल पाती था। बच्चियां शोर मचा देती थीं, जिसके बाद उसे उन्हें छोड़कर भाग जाता था। हफ्ते में एक बार आरोपी जरूर दिल्ली या गाजियाबाद आकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास करता था। दिल्ली आने के लिए वह एक ही तरह की पैंट-शर्ट पहनकर दिल्ली आता था। फिलहाल रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन कमरों का भी पता लगा रही पुलिस
3 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार को छानबीन के दौरान न्यू अशोक नगर इलाके में तीन और परिवार सामने आए, जिनकी बच्चियों साथ सुनील रस्तोगी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। लोकलाज के डर से परिवारों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। तीनों ही मामले 13 दिसंबर 2016 के हैं। सुनील ने पहले मामले में साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर उसे बच्ची को छोड़ना पड़ा। इसके बाद उसने दोबारा 10 साल की एक लड़की के साथ एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसको भी शोर मचाने के कारण छोड़ना पड़ा। तीसरे मामले में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसमें मामला दर्ज है।
पिछले 12 सालों से कर रहा था ये घिनौनी हरकत
4 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद भी आरोपी की हवस समाप्त नहीं हुई, दुष्कर्म करने के कुछ ही देर बाद दोबारा 10 साल की बच्ची के साथ प्रयास किया, शोर मचाने पर उसे भी छोड़ना पड़ा। सोमवार को दुष्कर्म के प्रयास के तीनों परिवार पुलिस के सामने आए। तीनों ही परिवार न्यू अशोक नगर इलाके में रहते हैं। हालांकि अभी किसी भी परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस इनमें भी मामला दर्ज कर सकती है। 13 दिसंबर 2016 को दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में आरोपी एक बच्ची को कमरे में ले गया था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कमरा किसका था।
विज्ञापन
सुनील की दिमागी हालत की भी होगी जांच
5 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
सीरियल रेपिस्ट मामले की छानबीन के लिए सोमवार को उत्तराखंड, रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस दिल्ली पहुंची। इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस भी जांच के लिए दिल्ली आई। पूर्वी जिला पुलिस ने पिछले 12 सालों के दौरान अज्ञात शख्स द्वारा मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि कई जगह मामले तो दर्ज हुए होंगे, लेकिन आरोपी का पता नहीं लग पाया होगा। वहीं पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, न्यू अशोक नगर, गाजीपुर, मयूर विहार समेत अन्य थानों का भी रिकॉर्ड खंगाला। इस तरह के मामलों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि पुलिस को सुनील के खिलाफ सिर्फ आठ मामलों के दर्ज होने का पता चला है, जिसमें छेड़छाड़ के अलावा, चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी के मामले भी हैं।
विज्ञापन
टेलर ने की आरोपी सुनील रस्तोगी की पहचान
6 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील के दावों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुनील की दिमागी हालत की भी जांच कराई जाएगी। पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीरियल रेपिस्ट की करतूत सामने आने के बाद बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष टीमों ने करीब 12 स्कूलों में बच्चियों से बातचीत की। उनसे बातचीत कर पुलिस ने जाना कि कभी उनके साथ किसी ने कोई गंदी हरकत तो नहीं की। इसके अलावा भविष्य में ऐसे लोगों से उनको सावधान रहना है। खुद एसीपी कल्याणपुरी इस टीम का हिस्सा रहे। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि बच्चों की काउंसलिंग के बाद आरोपी का शिकार हुई बच्चियां सामने आएंगी।
न्यू अशोक नगर इलाके में 13 दिसंबर को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस के सामने एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पुलिस ने उस फुटेज की फोटो निकलवाकर आसपास के क्षेत्र में लगवा दी। इस बीच न्यू अशोक नगर में टेलर की दुकान चलाने वाले देवेंद्र ने आरोपी सुनील की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2004 तक आरोपी उसकी दुकान पर टेलर का काम करता था। इसी सुराग के सहारे पुलिस सुनील की तलाश में रुद्रपुर पहुंची। बाद में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।