करीब 500 से अधिक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी 'सीरियल रेपिस्ट' के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार इस बार जब रस्तोगी दिल्ली आया तो वह अपनी 13 साल की बेटी और साले के साथ दिल्ली आया था।
विज्ञापन
3 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल रस्तोगी के इस बार दिल्ली आने की वजह उसकी बेटी की खराब तबीयत थी। रस्तोगी 10 जनवरी को अपनी बेटी और साले के साथ बेटी का इलाज कराने आया था।
4 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन से उसकी बेटी अवसाद और बुखार की शिकार थी। लेकिन जब वह तीनों दिल्ली पहुंचे तो बेटी को डॉक्टर को दिखाने की बजाय रस्तोगी अपने शिकार की तलाश में निकल पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बेटी से वह कुछ एक-डेढ़ घंटे में आने की बात कहकर गया था। लेकिन पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी वो नहीं आया। सीरियल रेपिस्ट के साथ दिल्ली आए उसके साले ने बताया कि रस्तोगी अपनी बेटी को कुछ अधूरे काम पूरे करने को कहकर गया था। इस बीच उसकी बेटी खुद से ही अस्पताल गई और दोपहर में लौट भी आई लेकिन रस्तोगी वापस नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 7
सीरियल रेपिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार 10 जनवरी को पूरे दिन रस्तोगी ऐसी लड़कियों की तलाश में था जिनके साथ कोई न हो। उस पर आरोप है कि उसने 12 जनवरी को दो 10 और 11 साल की बच्चियों एक खाली इमारत में ले गया था लेकिन वो दोनों भागने में कामयाब रहीं।
रस्तोगी के परिवार ने बताया कि उसने बेटी को एक रिश्तेदार के घर छोड़ अकेला ही रूद्रपुर चला गया जिसके कुछ दिन बाद ही वो अरेस्ट हुआ। सीरियल रेपिस्ट की बीवी का कहना है कि जब पुलिसवाले उसकी तलाश में घर पहुंचे और बताया कि उन्हें रस्तोगी की तलाश है तो वह डर गई कि कहीं उसने फिर से छोटी बच्चियों के साथ कुछ गलत तो नहीं किया। फिर पुलिसवालों ने पत्नी को एक वीडियो भी दिखाया। बता दें कि रस्तोगी की बीवी की पीठ में नर्व प्रॉब्लम है जिसकी वजह से वो चल भी नहीं सकती।