फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के विवाद में तीन को गोली मारी

Mon, 03 Nov 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर में सोमवार देर शाम 500 रुपये के विवाद में दूध का कारोबार करने वाले दो पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट केबाद ताबड़तोड़ 10-12 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एमएमजी में भर्ती कराया गया है। तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं। एक के चार और बाकी दोनों के एक-एक गोली लगी है। हमलावर भागे हुए हैं।

कोतवाली पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि इकराम और नौशाद पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों दूध का कारोबार करते हैं।

इकराम का नौशाद के रिश्तेदार से भैंसों केलेनदेन में 500 रुपये का विवाद था। झगड़ा इकराम और नौशाद के रिश्तेदार का हो रहा था। नौशाद और उसकेसाथी निसार और जावेद बीच में आ गए, जिसमें गोलियां चलीं।
विज्ञापन


आरोप है कि इकराम पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें दूसरे पक्ष के नौशाद, निसार और जावेद घायल हो गए। इनके पैरों में गोलियां लगी हैं। नौशाद के चार और निसार-जावेद के एक-एक गोली लगी है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग 10-12 राउंड फायरिंग का दावा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें