फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या, फिर पहचान छिपाने को मुंह कुचला, आधा शव मैदान में दबाया

Mon, 01 Jul 2024 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
वारदात के बाद सड़क पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एनआईटी-4 स्थित सीपीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर सोमवार शाम युवक का शव पड़ा मिला। आरोपियों ने उसकी पहचान छुपाने के लिए हत्या कर चेहरे को भारी पत्थर से कुचलकर शव को जमीन में दबा दिया था। उसकी निर्मम हत्या से गुस्साए परिजन और कॉलोनी वासियों ने बीके-केएल महता रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो से तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। 

विज्ञापन


राहुल कॉलोनी निवासी मुस्तकीम उर्फ पप्पू (55) 26 जून से घर से लापता था। 27 जून को परिजन ने एनआईटी 3 नंबर पुलिस चौकी में मुस्तकीम के गुम होने की सूचना दी थी। सोमवार दोपहर बाद उनका शव केंद्रीय सरकारी आवास क्वार्टर नजदीक सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास खाली मैदान में मिला। शव मैदान में आधा दबा हुआ था। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक को तलाशने में लापरवाही बरती है।

लोगाें का कहना है कि इस मैदान में आठ फुट की दीवार हैं। साथ ही यहां आने के लिए गेट पर सुरक्षाकर्मी है। इसके बावजूद कैसे मुस्तकीम की हत्या कर आरोपी भाग गए। इससे नाराज लोगों ने बीके चौक-केएल महता रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि परिजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पौधे लगाने के लिए चल रहे अभियान में मिला शव
शहर में पौधरोपण का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में एनआईटी-4 स्थित सीपीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाने की मशीन से गड्ढा किया जा रहा था। इस दौरान मशीन चलाने वाले चालक ने एक स्थान पर देखा कि मिट्टी कुछ उखड़ी हुई है। यहां मृतक का चेहरा मिट्टी में दिख रहा था। शव देखकर चालक घबरा गया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें