फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 50 हजार वोटर कल नहीं दे पाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट सिटी मतलब साहिबाबाद के करीब 50 हजार लोग जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते मतदान नहीं कर सकेंगे। बीएलओ ने अपने काम में कोताही की, जिसका नतीजा है कि लोगों को मतदान से ही वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन


कई बार सर्वे होने के बावजूद कौशांबी, वैशाली और भोवापुर में करीब पांच हजार लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इंदिरापुरम में करीब 10 हजार लोगों के मतदाता सूची में नाम नहीं हैं। जिसकी शिकायत भी पार्षद को की गई है।

वसुंधरा से भी करीब पांच हजार, डेल्टा कालोनी से करीब 20 हजार और साहिबाबाद की विभिन्न कालोनियों से करीब 10 हजार लोग के नाम मतदाता सूची में नहीं है। जिला प्रशासन से लोग मायूस हैं कि वह मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गड़बड़ी ही गड़बड़ी हैं यहां

राजेंद्र नगर निवासी नेहा मिश्रा ने बताया कि करीब चार सौ घरों में पर्ची बांटने निकले थे। इसमें से हर दूसरे घर में एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है। बीएलओ के चक्कर काटने के बावजूद इनके नाम शामिल नहीं हो सके हैं।

हालांकि, जो लोग कई वर्षों पहले क्षेत्र छोड़कर चले गए है, उनके नाम मतदाता सूची में हैं। कई के नाम दो-तीन पतों पर मिल रहे हैं। वहीं टीएचए के कई ऐसे परिवार हैं, जो यहां 15 से 20 वर्ष से रह रहे हैं। उनका नाम भी इस बार मतदाता सूची से बाहर है।

वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाले महेंद्र कुमार का कहना है ‌कि जब से वोटर कार्ड बना तब से लगातार मतदान कर रहा हूं लेकिन इस बार मतदाता सूची में नाम ही नहीं है।

वैशाली सेक्टर-5 में रहने वाले हिमांशु शर्मा अपना दुख बताते हुए कहते हैं ‌कि पहले चरण में नाम नहीं आने पर मतदाता सूची अपडेट कराई मगर सर्वर डाउन होने का हवाला देकर फिर नाम शामिल नहीं हुआ। मुझे मतदान नहीं कर पाने का अफसोस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें