फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर युवक से 50 हजार की ठगी

Fri, 13 Dec 2019 03:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्र्र्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोहना खंड के खेड़ला गांव में जालसाज ने युवक के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक का आरोप है कि एटीएम कार्ड उसके पास है। युवक की शिकायत पर सोहना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, खेड़ला गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 सितंबर को उसके खाते से अचानक 50 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जबकि उसका एटीएम कार्ड व बैंक पास बुक व चैकबुक उसके पास थी। युवक की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच की जो सही पाया गया।

बुधवार शाम को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में भी जालसाज ने एक महिला शिक्षिका के बैंक खाते को पेटीएम से लिंक कराकर 25 हजार 960 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें