मॉनसून के दस्तक देने से पहले ही एक बार जल जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया के दो-दो मामले जबकि मलेरिया के नौ मामले राजधानी सामने आ चुके हैं। हैरत की बात यह है कि अब तक सामने आए कुल 18 में से नौ मामले यानी 50 फीसदी मामले जून में सामने आ चुके हैं।
राजधानी में मलेरिया के कुल 18 मामले आए हैं जबकि पिछले एक सप्ताह में नौ मामले सामने आ चुके हैं। चिकनगुनिया के कुल सात मामले सामने आए हैं, जिनमें दो मामले जून के हैं।
डेंगू के भी पिछले एक सप्ताह के दौरान दो नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मॉनसून से पहले इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए निगमों की भी चिंता बढने लगी है।