फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा 40 मिनट प्रभावित, द्वारका से द्वारका सेक्टर-21 के बीच यात्री परेशान 

Mon, 17 Jun 2019 11:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- द्वारका से द्वारका सेक्टर-21 के बीच यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लू लाइन पर सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। द्वारका से द्वारका सेक्टर 21 के बीच मेट्रो की धीमी रफ्तार ने यात्रियों को करीब 40 मिनट तक परेशान किया।

विज्ञापन


इस बाबत यात्रियों ने डीएमआरसी से शिकायत भी की। ब्लू लाइन पर द्वारका मेट्रो स्टेशन और द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी से सुबह करीब साढ़े 6 बजे मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। यात्रियों को मेट्रो ट्रेनों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस सेक्शन पर मेट्रो ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण पूरी ब्लू लाइन पर इसका असर दिखा।

द्वारका से द्वारका सेक्टर-21 के बीच आठ मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें द्वारका, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका सेक्टर-13, द्वारका सेक्टर-12, द्वारका सेक्टर-11, द्वारका सेक्टर-10, द्वारका सेक्टर-09, द्वारका सेक्टर-08 और द्वारका सेक्टर-21 शामिल हैं।  
विज्ञापन


सुबह करीब 7:10 मिनट इस सेक्शन पर तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इसके बाद मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य किया गया। यात्रियों को तकनीकी खराबी के संबंध में डीएमआरसी ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें