फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विधायक से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, पैसे न देने पर दी यह धमकी

Thu, 17 Mar 2022 11:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार पीड़ित विधायक सपरिवार न्यू मुल्तान नगर में रहते हैं। विधायक ने पुलिस को बताया है कि 14 मार्च की शाम सात बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 50 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी है। 
विज्ञापन
विधायक से रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक विधायक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विधायक की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित विधायक सपरिवार न्यू मुल्तान नगर में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में विधायक ने बताया कि 14 मार्च की शाम सात बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 50 लाख की रंगदारी मांगी। बेटे ने इस बात की जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद एक नंबर से व्हाट्स एप पर मैसेज आया। जिसमें रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है। साथ ही पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 

फोन और मैसेज आने के बाद पीड़ित सहम गए और पुलिस के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की। बाद में पश्चिम विहार ईस्ट थाने में इस बाबत शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जिस नंबर से फोन और मैसेज किए गए हैं, उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें