फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये में मिल रहा वोटर आई कार्ड

Wed, 19 Mar 2014 08:04 AM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की नजदीकी का फायदा बीएलओ भी जमकर उठा रहे हैं। चुनावों की वजह से जहां मतदाता में अपना वोटर आई कार्ड पाने की उत्सुकता है, वहीं बीएलओ प्रशासनिक निगरानी को दरकिनार कर कार्ड देने की एवज में 50 से 100 रुपये तक की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं से कार्ड के एवज में पैसे वसूली का यह खेल बोंझा भाग एक और सुदामापुरी में धड़ल्ले से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:चुनावी घर नहीं, गाजियाबाद में होगा स्थायी आशियाना

सुदामापुरी के रविशंकर तिवारी बताते हैं कि उनके क्षेत्र में महिला बीएलओ 50 रुपये मिलने पर ही वोटर आई कार्ड दे रही है।

ऐसे ही सुदामापुरी की रजनी पांडेय ने भी 50 रुपये देकर कार्ड लिया उन्हें बाद में मालूम हुआ कि इस तरह का कोई पैसा नहीं दिया जाना है।

यह भी पढ़ें: क्या इस बार बीजेपी की नैया पार लगाएंगे महेश?

बोंझा भाग एक में भी कुछ इसी तरह का खेल चल रहा है। घर-घर पहुंच रही बीएलओ टीम महिलाओं से वोटर आई कार्ड देने पर पैसों की डिमांड कर रही है। यही नहीं अगली बार फिर राशन कार्ड लेकर आने की बात भी कहती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें