जीएसटी की आड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उगाही करना शुरू कर दिया है। शिकायत मिलने पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि जीएसटी से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, जीएसटी की आड़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों से पैसा वसूलना शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने इसकी शिकायत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।