फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथिनीकुंड बैराज से 48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार दोपहर करीब 48,039 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो पिछले दो दिनों में सबसे अधिक है। इसका असर दिल्ली में 36 से 48 घंटे में देखने को मिल सकता है। हालांकि शुक्रवार को यमुना का स्तर 203.05 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चार अगस्त को बैराज से सबसे अधिक 63,110 क्यूसेक डिस्चार्ज हुआ था, जिससे छह अगस्त को ओल्ड रेलवे पुल पर 203.54 मीटर स्तर दर्ज किया गया था। उसके बाद स्तर में गिरावट आई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, दिल्ली में चेतावनी स्तर 204.50 और खतरे का स्तर 205.33 है, इसलिए फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें