फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में मानसून हुआ मेहरबान, दिन भर झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग में 57.2 मिमी, आयानगर में 87.4 मिमी बारिश
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, सामान्य से 6.7 डिग्री कम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने दिन में दो बार रेड अलर्ट जारी किया। तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम रहा। बारिश का सिलसिला 13 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मानक केंद्र सफदरजंग में शाम 5:30 बजे तक 57.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम में 73.5, आयानगर में सबसे अधिक 87.4, पूसा में 59.5, लोधी रोड में 49.3 व रिज में 49.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री कम) व न्यूनतम 25.6 डिग्री (1.3 डिग्री कम) रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में अब तक कुल 127 मिमी बारिश हो चुकी है । अगस्त की सामान्य बारिश 233.1 मिमी है। पिछले साल अगस्त में 400.81 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ की स्थिति बदलने, पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से बारिश का दौर तेज हुआ है। बताया कि 9-10 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले सप्ताह बुधवार के बाद चक्रवाती सिस्टम कमजोर होने से बारिश का दौर घटेगा, हालांकि 13 अगस्त तक हल्की बारिश जारी रहेगी, उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें