फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से नहीं मिली बिजली तो भड़के लोग

Mon, 14 Jul 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे से बिजली कटौती झेल रहे टीएचए के लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। अभय खंड में शनिवार रात लगभग दस बजे 440 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी वजह से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अभय खंड सबस्टेशन का घेराव किया व जमकर नारेबाजी की। गुस्साई भीड़ को देख वहां तैनात कर्मचारी भाग खडे़ हुए।

लोगों ने अभयखंड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ भी लोगाें की कहासुनी हुई।

पुलिस व कारपोरेशन अधिकारियों ने जल्द सप्लाई सुचारु करने का आश्वासन देकर उन्हेंं शांत किया। बता दें कि शनिवार देर रात भी लोगों ने हंगामा किया था।

सिरोही एंक्लेव के लोगाें ने की जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश
तीन दिन से बिजली कटौती से परेशान सिरोही इंक्लेव के रेजीडेंट्स रविवार को आक्रोशित हो उठे। भारी संख्या में एकत्र लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की काशिश की लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए।
विज्ञापन


वहां ट्रांसफार्मर की केबल 3 दिन पहले फुंक गई थी। जिसे बदलने की बजाए कर्मियों ने जुगाड़ से ठीक कर दिया। जो फिर जल गई।

नीतिखंड में सबस्टेशन का घेराव
गुस्साए लोगों ने नीतिखंड सबस्टेशन का घेराव किया। रात दो बजे ओवरलोडिंग के कारण 440 केवीए का ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। सुबह तक बिजली नहीं आई तो लोग सबस्टेशन पहुंचे और उनका घेराव किया।

लोगों ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने के बाद लोेग शांत हुए। जिसके बाद करीब तीन बजे बिजली सप्लाई सुचारु हुई तो लोग घर लौटे। वहीं न्याय खंड और वैशाली सेक्टर चार में रविवार को छह से सात घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।

सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। शनिवार रात को भी बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे।

बृज विहार में भी बवाल
बृजविहार में चार दिन से बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सबस्टेशन का घेराव कर दिया। लोग शिकायत लेकर सबस्टेशन पहुंचे थे। अधिकारियों के नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फुट गया। उन्होंने सबस्टेशन पर हंगामा किया।

लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पावर कारपोरेशन और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की है। लोगाें चेतावनी दी है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति नहीं सुधरती तो लोग अधीक्षण अभियंता का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें