फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहले दिन कटे 4644 महिलाओं के चालान

Thu, 11 Sep 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनकर दुपहिया चलाने या फिर दुपहिया पर पीछे बैठकर सवारी करने वाली 4644 महिलाओं का बुधवार को चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट नहीं पहनने वाली स्त्रियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक ) अनिल शुक्ला ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे तक 3236 महिलाओं के चालान किए गए थे। शाम पांच से आठ बजे तक 1408 और चालान काटे गए।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने 28 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली में महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया था। शुरू में ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस का कहना था कि हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाकर दुपहिया चलाने वाली महिलाओं के पहले भी चालान होते थे। बुधवार को जिनके चालान काटे गए, उनमें ज्यादातर पीछे बैठकर सवारी करने वाली हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें