फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मध्य दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे की 424 रील बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में प्रतिबंधित चीनी मांझे के अवैध भंडारण व सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 24 वर्षीय वसीम रजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 424 रील बरामद की हैं।
विज्ञापन

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार को कार्रवाई के दौरान आरोपी को नीले रंग की बोरी में चार पैक रील ले जाते हुए रोका गया। पूछताछ में उसने भंडारण स्थान बताया, जिसके बाद पुलिस ने लक्ष्मण पुरी स्थित परिसर से विभिन्न ब्रांड के लेबल लगी 424 पैक रीलों से भरे सात कार्टन बरामद किए। नबी करीम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें