राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 403 नए मामले मिले हैं। वहीं एक मरीज की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। नए मामलों के साथ ही संक्रमण दर 1.76 फीसदी रिकॉर्ड हुई है। वहीं 503 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 22837 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 15306 आरटीपीसीआर व 7531 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1661 है, जिसमें से 1180 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। वहीं अस्पतालों में 102 मरीज हैं।