ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर सोमवार को लोकल और एक्सप्रेस गाड़ियों में छापा मारकर बिना टिकट यात्रा कर रहे चार सौ यात्रियों को पकड़ा गया।
इनसे करीब सवा लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए। ज़ुर्माना अदा नहीं करने वाले आठ यात्रियों को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
मुख्य टिकट निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि रेलवे अंबाला डिवीजन के स्पेशल मजिस्ट्रेट अभिषेक पुटेला के निर्देश पर यहां दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली शटल और एक्सप्रेस गाड़ियों में सुबह 6 से 12 बजे तक छापेमारी की गई।
छापेमारी में दिल्ली डिवीजन के 47 टीटीई, 18 आरपीएफ के जवान तथा अंबाला जीआरपी के 8 कर्मी लगाए गए थे। दोपहर तक चली छापेमारी में 414 यात्री बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनमें दस महिलाएं भी शामिल थीं।