फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा-धमकाकर 40 वर्षीय महिला के साथ रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने महिला को अकेला पाकर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म को अंजाम दे फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सोहना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में मजदूरी का काम करती है। पिछले कुछ महीनों से गांव के जसुद्दीन की उस पर बुरी नजर है। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले गांव में वह अकेली जा रही थी इस दौरान आरोपी ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसे डराया धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि इससे पहले भी उसने कई बार घिनौनी वारदात को अंजाम दे चुका है। डर के मारे वह अबतक चुप थी। महिला के बयान के बाद सोहना थाना पुलिस ने रायपुर गांव निवासी जसुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को भी एक शर्मनाक घटना एक फौजी के द्वारा गुड़गांव में ही अंजाम दी गयी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

5 बच्चों की मां के साथ किया बलात्कार

सेना की नौकरी से छुट्टी पर घर आए एक फौजी ने गांव में पड़ोस की एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद से फौजी फरार बताया गया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कलमबंद कराया है। आरोपी आठ बच्चों का पिता है। पुलिस ने घटना की जानकारी लिखित में सेना को दे दी है। साथ ही आग्रह किया गया है कि डयूटी पर आने पर इसकी सूचना तुरंत दी जाए ताकि आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा सके।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी सेना में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। अकेला पाकर वह घर में आ धमका और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही तावडू़ थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें