फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कुत्ते पर दया दिखाना पड़ गया भारी, खाते से उड़ाए 40 हजार

Mon, 10 Feb 2020 06:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सफदरजंग एन्क्लेव थाना इलाके में कुत्ते पर दया दिखाना अर्जन नगर निवासी आशीष शर्मा को भारी पड़ गया। उन्होंने घायल कुत्ते का इलाज कराने के लिए गूगल से नंबर खोजकर उससे मदद मांगी थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अर्जन नगर निवासी आशीष शर्मा ने सड़क पर एक कुत्ते को जख्मी हालत में देखा।

विज्ञापन


उन्होंने उसकी मदद के लिए गूगल पर खोजा तो उन्हें एक नंबर मिला। आशीष शर्मा ने उस नंबर पर बात की। फोन उठाने वाले ने एंबुलेंस भेजने का खर्चा पांच रुपये बताया। आशीष से एक फार्म भरवाकर लिंक भेजा गया। इस पर उनसे पांच रुपये भुगतान करने को कहा गया। आशीष ने लिंक खोला और उस पर पांच रुपये भुगतान कर दिया।

कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। आशीष इसकी शिकायत करने सफदरजंग थाने पहुंचे और ड्यूटी अफसर से आरोपी की बात कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी अफसर के साथ भी गाली-गलौज की। उनकी शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह, तिलक मार्ग थाना क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के साथ भी ठगी का मामला सामने आया है। गूगल से नंबर लेकर उन्होंने फोन किया तो खर्चा पांच रुपये बताया गया। एक लिंक भेजकर उनसे पांच रुपये भुगतान को कहा गया। उन्होंने ऐसा ही किया। इसके कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने के मैसेज मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें