फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के चारे में किसने डाला जहर?

Mon, 28 Apr 2014 07:38 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लाहाबास में रंजिश के चलते रात के समय किसी ने पशुओं के चारे में जहर डाल दिया जिसकी वजह से चार पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पांचवें पशु की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और डॅक्टर मौके पर पहुंच गए।  इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत चारे का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

पीड़ित सोहराब पूर्व सरपंच लाहाबास और अखतर हुसैन ने बताया कि पशुओं की हजारों रूपये की कीमत है। यह काम किसी ने रंजिश के चलते किया है।

उन्होंने बताया कि सुबह पशुओ के लिये चारा डाला तब पशु ठीक थे लेकिन कुछ देर बाद में देखा तो तीन पशु मर गये और पांच पशु गंभीर रूप से बिमार हो गये हैं।

यह भी पढ़ें: हाइवे पर हादसा: दो लोगों की मौत, एक घायल

उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका किसी भी आदमी पर कोई शक नहीं है लेकिन जिस तरह पशुओं को जहर देकर मारा गया है उससे साफ जाहिर है की किसी ने रंजिश के तहत ऐसा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखतर हुसैन ने बताया कि पशुओं के चारे में एक चम्मच पडी मिली है और ऐसा लगता है किसी ने चूहा मारने वाली दवाई भूसे में मिलाई गई है क्योंकि उसके कुछ अंश पशुओं के चारा में मिले हैं।

वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि पीडित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें