घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोटी कमाई का लालच देकर सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अनुभव मित्तल का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।
बता दें कि अनुभव को एसटीएफ ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। यह वीडियो गिरफ्तारी के बाद का है। इसे कोर्ट रूम में चोरी से बनाया गया है।
इस वीडियो में अनुभव अपनी टीम के कुछ लोगों का नाम लेते हुए कह रहा है कि ये हमारे लिए बहुत कठिन वक्त है और ऐसे में हम सभी एक दूसरे के साथ हैं।