फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को झांसा दे पार किए 36 हजार रुपये

Tue, 23 Dec 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बैंक में कैश काउंटर पर रुपये गिन रहे युवक को बातों में उलझा कर एक व्यक्ति ने उसके 36 हजार रुपये पार कर दिए। कोतवाली पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसजीएम नगर निवासी पराग शर्मा एनएच-3 स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर बाद वह डेढ़ लाख रुपये का बियरर चेक भुनाने इंडियन ओवरसीज की एनआईटी स्थित शाखा पहुंचे थे।
विज्ञापन


कैश काउंटर पर क्लर्क ने उन्हें एक हजार रुपये नोट और पांच सौ रुपये नोट की एक-एक गड्डी दी। वह वहीं पर रुपये गिनने लगे। इस दौरान कोट-पैंट पहने एक व्यक्ति उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने प्रयाग को बातों में उलझा लिया। डॉलर और रुपयों के बारे में जानकारी लेते हुए उसने प्रयाग से पूछा कि एक हजार रुपये का नोट कैसा होता है। इस पर उन्होंने दिखाने के लिए उस व्यक्ति को हजार रुपये वाली गड्डी पकड़ा दी।

गड्डी देखकर वापस करने के बाद वह व्यक्ति तेजी से बैंक के बाहर निकल गया। जब उन्होंने गड्डी गिनी तो उसमें 36 नोट कम निकले। उन्होंने कैश काउंटर क्लर्क को नोट कम होने की बात बताई। क्लर्क ने पूरी गड्डी देने की बात कही। इस पर दोनों में बहस हो गई। बात बढ़ने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


काउंटर के कैश का मिलान होने पर क्लर्क की बात सही पाई गई। इस पर प्रयाग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 36,000 रुपये चोरी करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि झांसेबाज की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें