फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे डलेंगे वोट, नहीं बंटे 33000 कार्ड

Fri, 07 Mar 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों अधूरी दिखाई दे रहीं हैं। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में अभी तक हजारों मतदाता पहचान पत्रों का वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस बार मतदाताओं को रंगीन पहचान पत्र भी मिलेंगे। वहीं बीएलओ ने अभी तक मतदाता पुनरीक्षण रजिस्टर तैयार नहीं किए हैं।

जबकि चुनाव पर्यवेक्षक आगामी 10 मार्च को खुर्जा आने की संभावना है। तहसील प्रशासन चुनाव की तैयारी के लिए पूरी ताकत झाेंक दी है।

एसडीएम पुष्पराज सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण सूची में शामिल 27000 नए नाम के अलावा डुप्लीकेट 6000 मतदाता पहचान पत्रों का वितरण जल्द कराया जाएगा।

इस बार 27000 नए मतदाताओं के पहचान पत्र कलर्ड होंगे। बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण रजिस्टर तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 9 मार्च को अभियान चलाकर मतदाता सूची में अंतिम बार नाम दर्ज किए जाएंगे। मतदाता अपने बूथ पर बीएलओ से संपर्क कर पहचान पत्र में हुई किसी भी गड़बड़ी की शिकायत कर उसे सुधारने के लिए आवेदन कर अपना नाम भी मतदाता सूची मे शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन


तहसील में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रुम की स्थापना कर दी गई है। खुर्जा में आगामी 10 मार्च को चुनाव पर्यपेक्षक के दौरे पर आने की संभावना है।
विज्ञापन



खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता 3,56,143
पुरुष मतदाता 190417
महिला मतदाता 165717
मतदान केंद्र 230
मतदेय स्थल 367
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें