जेएनयू में कथित रूप से देशद्रोह की गतिविधि होने और विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों पर देशद्रोह का आरोप लगने के बीच विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 2700 सीटों पर अगले शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए इस बार करीब 76000 आवदेन मिले हैं। ये संख्या पिछले साल मिले आवेदनों की तुलना में तीन हजार कम हैं।
बता दें कि पिछले साल जेएनयू में दाखिले के लिए करीब 79000 आवदेन आए थे जबकि 2014 में 72000 छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। इस तरह अगर देखा जाए तो पिछले दो साल में आवेदन की संख्या बढ़ी है।
गौरतलब है कि संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विवाद के साथ ही यह आशंका जताई जा रही थी कि ना जानें इस कांड से जेएनयू की छवि धूमिल न हो जाए।