फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने काट दिए निगम के 300 पेड़

Thu, 01 May 2014 03:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कनावनी और मिट्ठेपुर में हिंडन किनारे बंधा बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने नगर निगम के 300 पेड़ काट दिए। निगम ने यह पेड़ करीब 10 साल पहले लगाए थे। निगम ने सिंचाई विभाग और ठेकेदार पर कारकस प्लांट (मृत पशु शव विच्छेदन केंद्र) की बाउंड्रीवाल तोड़कर उसमें भराव कराने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


निगम ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ विजय नगर थाने में तहरीर दी है। निगम के उद्यान पर्यवेक्षक जुगेंद्र सिंह का कहना है कि कनावनी बुद्धा उपवन में लगे नीम, पीपल, जामुन, शीशम के 300 हरे पेड़ों को सिंचाई विभाग ने बंधा बनाने के लिए काट दिए हैं। कारकस प्लांट के सर्वेंट क्वार्टर के बड़े हिस्से में मिट्टी भराव कराने से उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें