फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, जिले में बनाई गईं 300 टीमें

Tue, 07 Apr 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान पुलिस
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में जिला प्रशासन की 300 रैपिड रिस्पांस टीमें लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक कर रही हैं। लॉकडाउन का सरे आम उल्लंघन होते देख प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए गए हैं। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो उसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी जाएगी। 

विज्ञापन


एक टीम में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस कर्मी के 3 लोग शामिल हैं। यह टीम वहां भी लोगों को जागरूक करेगी, जहां कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन न करे, इसलिए यह टीमें बनाई गई हैं। 

टीमें गांव और शहर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। परिवहन विभाग की ओर से इन टीमों को 150 वाहन दिए गए हैं, जबकि कुछ लोग अपने वाहनों से ड्यूटी कर रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में ऐसे लोगों को नहीं बख्शा जाना चाहिए जो लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं या वायरस को बढ़ाने में सहयोग करते हैं। 

पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर रख रहा नजर
जिले के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप या फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कोई धार्मिक उन्माद फैलाने या कोरोना से संबंधित किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो तुरंत आला अधिकारियों को सूचना दी जाए। जिससे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें