फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 महीने तक किया गैंगरेप, मिली 30 साल की जेल

Wed, 02 Apr 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में महिला को नौ माह तक बंधक रखकर उससे गैंगरेप करने के मामले में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने यूपी के बांदा जिले के रहने वाले शिवा को 30 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


शिवा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। हालांकि पुलिस शिवा के दोनों दोस्तों को पकड़ने में नाकाम रही है। मामला द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके का है।

विज्ञापन

ट्रेन में किया था महिला का अपहरण

द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने शिवा को 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, बंधक बनाने, चोट पहुंचाने और धमकी देने के लिए दस साल और गैंगरेप के लिए बीस साल की सजा सुनाई है। दोनों सजा उसे अलग-अलग काटनी होगी।

दोषी को पहले दस साल और उसके बाद बीस साल सजा काटनी होगी। अदालत ने शिवा पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

हालांकि कोर्ट ने शिवा को अपहरण के आरोपों से बरी कर दिया। महिला का आरोप था कि वह पति और बच्चों के साथ 15 जून 2012 को कानपुर से रायबरेली के बीच रेल से यात्रा कर रही थी। इस दौरान शिवा ने उसका अपहरण कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें