फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit And Run Law: वाहनों की टक्कर से हर साल दिल्ली में मर जाते हैं 30 फीसदी लोग, इतनी आई कमी

Thu, 04 Jan 2024 04:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देशभर में हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। वहीं दिल्ली में हिट एंड रन से होने वाली मौतों को लेकर एक आकंड़ा सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि राजधानी में 30 फीसदी लोग हिट एंड रन से मर जाते हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में हिट एंड रन के नए कानून का विरोध होने के बाद हड़ताल खत्म हो चुकी है। इसी बीच हिट एंड रन के आंकड़ों को लेकर एक जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में 30 फीसदी लोगों की मौत हिट एंड रन से हो जाती है। बीते साल के मुकाबले इस साल एक फीसदी की कमी आई है। साल में आए 5834 मामलों में से 1751 मामले सिर्फ हिट एंड रन के थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विभिन्न ट्रक, बस व ऑटो यूनियन कानून वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बीते बुधवार को ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी संगठन, दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन समेत अन्य संगठनों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से आकर यहां एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यह कानून चालकों के हित में नहीं है। इस कानून के तहत शोषण किया जाएगा। 

दिल्ली ऑटो टैक्सी संघ के अध्यक्ष ने कहा था कि ज्यादातर हादसों में वाहन चालक की कोई गलती नहीं होती है। नए कानून में कोई अपील-दलील नहीं सुनी जाएगी। सीधे कार्रवाई होगी। इसलिए यह कानून देशहित में नहीं है। इसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन

कानून वापसी को लेकर ही सभी व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवर हड़ताल पर ही रहेंगे। अभी इस कानून को लागू नहीं किया गया है। अगर यह नया कानून लागू हो जाता है तो ड्राइवर्स पर दुर्घटना के समय भाग जाने पर 10 लाख का जुर्माना और 7 साल की सजा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें