फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट में 3 गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और अन्य सामान बरामद

Tue, 06 Dec 2022 09:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को मामले में साहिल उर्फ रघु नामक बदमाश की तलाश है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 28 नवंबर की रात को कारोबारी रोहित राय अपने माता-पिता, आंटी, पत्नी व दो बच्चों के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। शादी दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भावेश (19), मुस्तफा (22) और मनीष (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक व स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पीड़ित रोहित राय से इको स्पोर्ट्स कार लूटने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को मामले में साहिल उर्फ रघु नामक बदमाश की तलाश है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 28 नवंबर की रात को कारोबारी रोहित राय अपने माता-पिता, आंटी, पत्नी व दो बच्चों के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। शादी दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में थी।

जैसे ही घर के पास गाड़ी पार्क करने लगे तो अचानक स्कूटी सवार चार लड़कों ने इनको घर लिया। आरोपियों ने रोहित पर पिस्टल तानकर उनसे कार की चाबी और सोने की चेन लूट ली। इस बीच पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी वहां से पैदल ही फरार हो गए। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी से पुलिस ने एक आरोपी कठपुतली कॉलोनी निवासी भावेश की पहचान की। इसके बाद मुस्तफा का पता चलने पर भावेश और मुस्तफा दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें