फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Book Fair: कल से होगा दिल्ली बुक फेयर का आगाज, पढ़ें मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Wed, 21 Dec 2022 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेले में न केवल लोग किताबें खरीद सकेंगें, बल्कि़ यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। कई विश्वविद्यालयों की ओर से यहां संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुस्तक मेला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीपीओ और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) के सहयोग से प्रगति मैदान में गुरुवार से 26वें दिल्ली पुस्तक मेले का आगाज होने जा रहा है। 26 दिसम्बर तक मेला आयोजित होगा। इसमें करीब 90 से अधिक प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता हिस्सा लेंगे। नए हॉल संख्या तीन और चार में छात्रों व शिक्षकों को एक छत के नीचे नवीनतम किताबें खोजने, खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अत्याधुनिक स्टेशनरी, कार्यालयों के लिए उपयोगी सामान व विभिन्न तरह की उपहार सामग्री भी यहां पर मिलेगी।

विज्ञापन

मेले में न केवल लोग किताबें खरीद सकेंगें, बल्कि़ यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। कई विश्वविद्यालयों की ओर से यहां संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं की ओर से नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली पुस्तक मेले में निजी ब्रांड प्रकाशकों, सरकारी प्रकाशकों के अलावा अकादमियों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। आईटीपीओ ने जानकारी दी है कि वाहनों का प्रवेश प्रगति मैदान के गेट चार से होगा। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की तरफ प्रगति मैदान के 10 नंबर गेट से भी मेले में एंट्री होगी।
विज्ञापन

मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
-प्रगति मैदान गेट नंबर चार और 10 से होगी एंट्री
-सुबह 10 से शाम को छह बजे तक प्रवेश
-भैरो रोड पार्किंग से गेट नंबर चार तक फ्री शटल सर्विस
-स्टेशनरी फेयर, ऑफिस ऑटोमेशन व कॉर्पोरेट गिफ्ट फेयर भी लगेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें