मेले में न केवल लोग किताबें खरीद सकेंगें, बल्कि़ यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। कई विश्वविद्यालयों की ओर से यहां संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं की ओर से नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली पुस्तक मेले में निजी ब्रांड प्रकाशकों, सरकारी प्रकाशकों के अलावा अकादमियों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। आईटीपीओ ने जानकारी दी है कि वाहनों का प्रवेश प्रगति मैदान के गेट चार से होगा। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की तरफ प्रगति मैदान के 10 नंबर गेट से भी मेले में एंट्री होगी।
मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
-प्रगति मैदान गेट नंबर चार और 10 से होगी एंट्री
-सुबह 10 से शाम को छह बजे तक प्रवेश
-भैरो रोड पार्किंग से गेट नंबर चार तक फ्री शटल सर्विस
-स्टेशनरी फेयर, ऑफिस ऑटोमेशन व कॉर्पोरेट गिफ्ट फेयर भी लगेगा