फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा

Thu, 06 Jul 2023 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सामूहिक दुष्कर्म के भगोड़े आरोपी को 1700 किलोमीटर तक पीछाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज (34) जालौर, राजस्थान के एक गांव में छिपकर रह रहा था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सामूहिक दुष्कर्म के भगोड़े आरोपी को 1700 किलोमीटर तक पीछाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज (34) जालौर, राजस्थान के एक गांव में छिपकर रह रहा था। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, महिला ने वर्ष 2013 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रिश्तेदार शंकर व चचेरा भाई सूरज जबरदस्ती घर में घुसे और सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर शंकर को गिरफ्तार कर लिया जबकि सूरज फरार हो गया। इंस्पेक्टर संदीप तुषीर को सूरज के बारे में सूचना मिली थी। 

 

पता लगा कि आरोपी नंदिनया, जिला जालौर में है। उपायुक्त अंकित सिंह व एसीपी नरेंद्र सिंह की देखरेख में गठित इंस्पेक्टर संदीप तुषीर, एसआई सचिन डबास, एसआई दीपेंद्र सिंह मलिक व एएसआई प्रदीप गोदारा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूरज ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घटना के बाद उसने दिल्ली छोड़ दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह अधिकांश समय तक गांव में रहता था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें