फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस करने के लिए नहीं है पैसा तो आपके लिए ये रहा पीएम का तोहफा

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
अब प्रधानमंत्री रोजगार योजना (प्रधानमंत्री रोजगार योजना) के तहत उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये कर्ज मिलेगा। इसके लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 17 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त उद्योग जीपी गोस्वामी ने बताया कि जनपद में अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शुरू हुआ है।

योजना के तहत पुरुष और महिलाएं अपना उद्योग स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक की योजना पर लोन ले सकते है।
Trending Videos
विज्ञापन

18 साल से अधिक आयु के आवेदन कर करते हैं

योजना के लिए 18 साल से अधिक आयु के आवेदन कर करते हैं। आवेदक की शैक्षिक योग्यता आठवीं और हाईस्कूल पास होनी चाहिए। जनपद में कम से कम तीन साल का निवासी हो।

किसी भी सरकारी अनुदान के तहत ऋण नहीं लिया हो। किसी भी सरकारी और बैंक का डिफॉल्टर न हो। इस योजना लिए www.kviconline.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है।

अगर किसी आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में कोई दिक्कत आती है तो वे जिला उद्योग केंद्र गौतमबुद्धनगर के दफ्तार में हेल्प डेस्क से सहायता ले सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें