फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इनको 24 घंटे मिलेंगे LPG सिलेंडर

Wed, 26 Mar 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के झुग्गी झोपड़ियों के नजदीक पांच किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर 24 घंटे उपलब्ध कराने की सरकार की योजना को परवान चढ़ाने के लिए तेल कंपनियों ने कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस योजना का चुनावी लाभ समझ में आते ही गुपचुप तरीके से तेल कंपनियों को योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस बाबत तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि झुग्गी झोपड़ियों के नजदीक वाले पेट्रोल पंपों पर विशेष रूप से पांच किलो भार वाले सिलेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था हो ताकि मजदूरों और गरीब परिवारों को आसानी से रसोई गैस उपलब्ध हो सके।

पढ़ें: अब चांदनी चौक में नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह योजना पिछले वर्ष ही शुरू की गई थी। इसलिए योजना के विस्तार या फिर इसे चुस्त दुरुस्त करने में चुनाव आयोग के अड़ंगा लगाने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन


फिलहाल योजना पर निगरानी रख गरीबों को आसानी से रसोई गैस उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि योजना का विस्तार अब चुनाव के बाद ही होगा।

पढ़ें: हाईकोर्ट ने डिस्कॉम्स दिया करारा झटका

सरकार ने पेट्रोल पंपों पर पांच किलो भार वाले एलपीजी सिलेंडर बेचने की शुरुआत पिछले साल की थी। हालांकि बाजार मूल्य पर पांच किलो रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के कारण वर्तमान में इसके ग्राहक ज्यादा नहीं हैं।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय को उम्मीद है कि गांवों से शहर की ओर मजदूरों के बढ़ते पलायन के कारण भविष्य में इस श्रेणी के सिलेंडरों की बिक्री बढ़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें