फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy : क्या आज ED के पांचवें समन पर पेश होंगे केजरीवाल? पार्टी सूत्रों ने कर दिया बड़ा खुलासा

Fri, 02 Feb 2024 03:27 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ईडी ने बीते बुधवार को पांचवां समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने को कहा था। इससे पहले बीते चार महीने में मुख्यमंत्री चार बार समन जारी होने के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर पेश न होने का मन बना चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को एक बार फिर केजरीवाल ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

ईडी ने बीते बुधवार को पांचवां समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने को कहा था। इससे पहले बीते चार महीने में मुख्यमंत्री चार बार समन जारी होने के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुए। 

हालांकि आप ने अभी केजरीवाल के ईडी के सामने पेश होने या न होने के सवाल पर चुप्पी साध रखी। लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा कि वह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। पार्टी ने हर बार यही कहा है कि ईडी का यह समन गैरकानूनी है। केजरीवाल ने ईडी को दिए जवाब में पूछा था कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

केजरीवाल आरोप लगाते रहे हैं कि फर्जी मामले में जांच एजेंसी ने आप के कई नेताओं को जेल में डाल रखा है। अब भाजपा पूछताछ के बहाने उनको भी गिरफ्तार कराना चाहती है। उसका मकसद आप के लोकसभा चुनाव प्रचार को रोकना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी संपत्ति ईमानदारी है। झूठे आरोप व फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट की जा रही है। 

वहीं शुक्रवार को केजरीवाल चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय के बाहर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 मत मिले। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। आठ मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद विपक्षी दलों ने चंडीगढ़ प्रशासन और सरकार पर धांधली का आरोप लगाया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। जहां तीन सप्ताह बाद सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें