पावर कारपोरेशन ने सूबे की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर पावर स्टेशन बनाने की घोषणा की है। दो साल में इनको बनाकर तैयार करना है। इससे 24 घंटे बिजली सप्लाई का सिस्टम तैयार हो जाएगा।
शासन ने तहसील और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे पावर सप्लाई की श्रेणी में रखा है। दो साल में सप्लाई को नए शेड्यूल के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा।
कारपोरेशन के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई का शेड्यूल अलग-अलग होगा। तहसील मुख्यालयों को शहरी श्रेणी की सप्लाई दी जाएगी। तहसील मुख्यालयों को ग्रामीण सर्किल से अलग करना है। इसके लिए तहसील मुख्यालयों के पावर स्टेशनों को ग्रामीण सप्लाई पर लगाया जाएगा।
तहसीलों को नए पावर स्टेशन से बिजली दी जाएगी। इसके लिए तहसील मुख्यालयों पर पावर स्टेशन बनाने की घोषणा की गई है। मुख्य सचिव ने सभी एसडीएम से एक माह में पावर स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। इसके तत्काल बाद पावर स्टेशनों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।